भीलवाड़ा: मेजा गांव के समीप चलती बाइक पर अचानक तबियत बिगड़ने से बाइक सवार की हुई मौत
मांडल - बागोर रोड पर मेजा गांव के पास शुक्रवार शाम भीलवाड़ा सरस डेयरी के श्रमिक जगदीश सेन पिता लक्ष्मी लाल सेन उम्र 40 वर्ष निवासी बेमाली की चलती बाईक पर अचानक हालत बिगड़ी गई।जिससे वे सड़क पर ही अचेत हो गए।सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची पायलट प्रभु प्रजापत व मेल नर्स आमेटा ने मांडल अस्पताल पहुंचाया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।