भीलवाड़ा: गायत्री नगर में दुर्गाशक्ति की बहनों को शाखा नहीं चलाने की धमकी देने के बाद युवक ने की गाली-गलौच, गरमाया माहौल
गायत्रीनगर पार्क में चलने वाली दुर्गा शक्ति की शाखा में मौजूद बहनों को एक दिन पहले बेल्ट दिखाकर शाखा नहीं चलाने की धमकी देने वाले युवक ने आज फिर गाली-गलौच कर दी। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी व मां पर भी अभद्रता करने के आरोप लगे है। इस घटना से वहां माहौल गरमा गया। बड़ी संख्या में दुर्गाशक्ति बहनों के साथ ही क्षेत्रीय लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं