कोलेबिरा: जनता दरबार में समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान : डीसी
सिमडेगा: डीसी कंचन सिंह ने शुक्रवार शाम 6 बजे कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में हर गुरुवार तथा प्रखंडों में हर मंगलवार जनता दरबार लगाया जाता है। इसमें सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहते हैं। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है, रिकॉर्ड व फीडबैक भी लिया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।