हाथरस: नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान को गांव नगला भूरा में नोएडा एवं अलीगढ़ की बटालियन के द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरा के रहने वाले सीआरपीएफ जवान नाहर सिंह 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हो गये थे। आज शानिवार को उनके बलिदान दिवस पर जिला नोएडा एवं अलीगढ़ की सीआरपीएफ बटालियन के द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान शहीद के परिजनों को बटालियन द्वारा सम्मानित किया गया।