हाथरस: गांव हतिसा पुल के पास तेज गति ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा पिता की हुई मौत बेटा हुआ गंभीर रूप से घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव हतिसा पुल के पास तेज गति ट्रैक्टर ने देर रात बाइक सवारों को रौंद डाला। जिसमें पिता की दर्दनाक मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इसी क्रम में घायल पुत्र का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।