हाथरस: तालाब चौराहे पर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अचानक ट्रेन आने से महिला गिरकर हुई घायल, अस्पताल में उपचार जारी
शनिवार को सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के तालाब चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अचानक ट्रेन को आते देखकर महिला संगीता देवी रेलवे क्रॉसिंग पर गिरकर घायल हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। घायल महिला को राहगीरों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।