हाथरस: गांव मैंडू के पास तारीख कर लौट रहा युवक से ससुराल वालों ने की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
गांव मैंडू के पास शनिवार को जिला कोर्ट से तारीख कर लौट रहे युवक हरेंद्र पाल सिंह से ससुराल वालों ने मारपीट कर डाली। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।