हाथरस: कैलोरा चौराहे के पास तेज गति से आ रही बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
कैलोरा चौराहे के पास तेज गति बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार की पत्नी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने थाने में टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।