बिहिया स्टेशन पर हथियार के साथ तीन गिरफ्तार ज
रेल थाना आरा एवं आरपीएफ आरा की संयुक्त कार्रवाई में बिहिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी और तलाशी के दौरान एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन तथा तीन जीवित कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में दो बाल अपचारी और एक वयस्क युवक शिवम राज शामिल है। बरामद हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #Bhojpur #Bihiya #GRP #RPF #CrimeNews