बरहेट: बड़ी दुर्गा काली माता मंदिर में महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
दुर्गा पूजा के अवसर पर सोमवार को देर सायं बरहेट बाजार स्थित बड़ी दुर्गा काली माता मंदिर प्रांगण में महिलाओं और युवतियों ने विभिन्न धार्मिक गीतों पर आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जहां मंदिर प्रबंध समिति तत्पर रही वहीं बरहेट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।