बरहेट: भोगनाडीह गांव में चोरी के आरोपी के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए
मंगलवार को बरहेट थाना पुलिस ने हावड़ा जीआरपीएस में दर्ज चोरी के मामले में भोगनाडीह गांव निवासी फरार आरोपी जाकिर हुसैन पिता सिफारहत हुसैन के घर पर न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तिहार चिपकाए। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी को न्यायालय के समक्ष शीघ्र उपस्थित होने का निर्देश भी दिए।