फरीदपुर: बहगुल नदी हाईवे पार करते समय बस की चपेट में आईं दो महिलाएं, एक की हुई मौत
फतेहगंज पूर्वी में दिवाली पर मंदिर में पूजा करने गई दो महिलाओं के साथ हादसा हो गया। बहगुल नदी किनारे मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहीं दोनों महिलाएं मंगलवार को हाईवे पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा फतेहगंज पूर्वी बैरियर के पास हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर जा