पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया नगर स्थित सागर पोखरा मनोकामना शिव मंदिर परिसर में आज 23 फरवरी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों डीजे और साउंड सिस्टम संचालकों ने बिहार सरकार द्वारा जारी साउंड सिस्टम गाइडलाइन के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सख्त निर्देशों से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है