सागर/बण्डा, 6 सितंबर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में कथित जहरीली शराब के सेवन के बाद 9 लोगों की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। कई लोगों के बीमार होने की भी जानकारी है, जिनमें गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, विधायक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौतों का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
डिस्क्लेमर: जहरीली शराब को मौतों का कारण फिलहाल प्रारंभिक आशंका के तौर पर बताया जा रहा है; अंतिम पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद होगी।
#Sagar #Banda #MadhyaPradesh #PoisonousLiquor #ToxicLiquor #LiquorTragedy #BreakingNews #MPNews #SagarNews #BandaNews #Death #Investigation #Hospital #Administration #Police #HealthDepartment #AkOneNews