बुहाना: किसानों ने यमुना नहर की मांग को लेकर बुहाना में तहसील कार्यालय के आगे दिया धरना
बुहाना के तहसील कार्यालय के आगे गुरुवार को किसानों ने यमुना नहर लाओ जिला बचाओ आंदोलन के तहत धरना दिया है। धरने की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कामरेड रामकुमार यादव ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोड़ा, प्रखंड अध्यक्ष कामरेड रामकुमार यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।