बुहाना: बुहाना बीसीएमओ ने कुहाड़वास पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, चिकित्सा कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बुहाना बीसीएमओ डॉ जयवीर सिंह भागसरा ने गुरुवार को पीएचसी कुहाड़वास का औचक निरीक्षण किया। सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को संस्थान की उचित साफ सफाई रखने , अधिक से अधिक मरीज़ों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस से उपस्थिति एव मुख्यालय पर निवास करने निर्देश दिए। एएनसी टीकाकरण व संस्थागत प्रसव लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश भी दिए।