हायाघाट: हायाघाट थाना पुलिस ने वारंटी के घर चिपकाया इश्तिहार
हायाघाट थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत इश्तिहार वारंटी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की। रविवार, 16 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने मुहम्मद इमरान, पिता मुहम्मद बशीर, निवासी औलियाबाद, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा के घर पहुंचकर माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार को विधिवत रूप से चिपकाया। हायाघाट थाना पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।