इटाढ़ी: इटाढ़ी पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Itarhi, Buxar | Apr 23, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त इस्लाम कुरैशी को इटाढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से मामला दर्ज था और वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।