पाटन: कटंगी टोल नाका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | Nov 13, 2026 कटंगी टोल नाका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया की टोलनाका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा सवार की मौत का मामला सामने आया हैं बताया जाता है कि मृतक नीलेश सेन है जो की कटंगी के बजरिया मोहल्ले का रहने वाला है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।