गुलेल से निशानेबद हो रहे तैयार, बस्तर अंचल में राज्य स्तरीय स्लिंग शॉट(गुलेल) प्रतियोगिता का आगाज
बस्तर के ग्रामीण अंचलों के जंगल पहाड़ो में खेले जाने वाले पारंपरिक गुलेल अब प्रोफेशनल स्पोर्ट्स का रूप ले रही है. इस खेल में शामिल होने तकरीबन 200 खिलाड़ी सामने आये है. पारंपरिक खेलों का यह मंच बस्तर अंचल में खेल प्रतिभा का नया मच बनता जा रहा है. जिसका आगाज कांकेर जिले से किया जा रहा है. आज कांकेर जिले के मिनी स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्लिंग शॉट(गुलेल) प्रतियोगिता का आगाज किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने किया. इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में उम्र की सीमा 25 से 65 वर्ष है. जो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर दक्ष बनाकर राज्य का नया प्रतियोगी तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा. बस्तर अंचल से निकला यह पारंपरिक खेल अब मनोरंजन का साधन नहीं भल्कि ओलंपिक की सीढ़ी बन रही है. नक्सकवाद की समाप्ति के बाद अब पा
Kanker, Kanker | Oct 22, 2026