स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, 154 शहीदों के नामों का हुआ वाचन
कांकेर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में शहीद स्मृति परेड एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक आशाराम नेताम, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू सहित पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों ने शोक परेड आयोजित कर शहीदों को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देश की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए शहीद हुए 154 पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के जवानों के नामों का वाचन किया।
समारोह में डीएसपी विंकेश्वरी पिंदे, जिला सेनानी संजय शर्मा, रक्षित निरीक्षक गोविन्द वर्मा, रक्षित निरीक्षक दीपक साव सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान
Kanker, Kanker | Oct 21, 2026