सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-30 किया जाम
नांदनमारा बाईपास पर ओवरब्रिज, सीसीटीवी कैमरे और हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग; आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी से हाईवे खोदने का किया प्रयास, कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग
कांकेर। नांदनमारा बाईपास क्रॉसिंग के पास देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बुधवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से नेशनल हाईवे को खोदने का प्रयास भी किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर ओवरब्रिज निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने और हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। चक्काजाम के चलते हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
Kanker, Kanker | Oct 21, 2026