पहाड़ी थाना क्षेत्र में करही नाला में डूबे दो बच्चे, मौत
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के गिरधर पुरवा मजरा में रविवार शाम करही नाला में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में मनदीप (7) पुत्र राममिलन यादव और पायल (10) पुत्री कौशलेंद्र शामिल हैं।परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे रविवार करीब पांच बजे पास स्थित करही नाला में स्नान करने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
Karwi, Chitrakoot | Aug 23, 2026