झांसी: आठवीं की छात्रा बनी एक दिन की रक्सा थाना प्रभारी, सुनी फरियादियों की समस्याएं और कराया समाधान
Jhansi, Jhansi | Sep 26, 2025 रक्सा थाना में आठवीं कक्षा की छात्रा हर्षिता राजपूत एक दिन के लिए शुक्रवार को थाना प्रभारी बनीं। 'मिशन नारी शक्ति' के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए निर्देश दिए। चतुर्भुज मेमोरियल विद्यालय की छात्रा हर्षिता ने थाना प्रभारी का पदभार संभालते ही फरियादियों की शिकायतें अपनी डायरी में दर्ज की।