झांसी: झांसी के बबीना में पपीता से लदा ट्रक पलटा, एनएच-44 पर स्टीयरिंग जाम होने से हुआ हादसा, चालक घायल
Jhansi, Jhansi | Sep 26, 2025 बबीना में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात्रि करीब 2 बजे एनएच-44 पर एक दुर्घटना हुई। टोल प्लाजा से पहले लकडा देव मंदिर के पास पपीता से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसा ट्रक का स्टीयरिंग जाम हो जाने के कारण हुआ। दुर्घटना में ट्रक चालक राजेश, जो मुरैना का रहने वाला है, घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया।