झांसी: गणेश ज्वेलर्स सीपरी बाजार में ग्राहक बनकर आए पति-पत्नी ने चुराई सोने की अंगूठी, घटना CCTV में कैद, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 26, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश ज्वेलर्स की दुकान में खरीददारी करने आये पति पत्नी सोने की अंगूठी चुराकर ले गए। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की गई सोने की अंगूठी की कीमत 50 हजार रुपये के करीब है। वनठन कर पति पत्नी सीपरी बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर सोने की अंगूठी खरीदने के लिए गए थे और अंगूठी चुरा ले गए।