झांसी: बड़े बाजार में घर में लगी आग, सिलेंडर और AC कंप्रेसर फटने से हुआ धमाका, एक व्यक्ति घायल
Jhansi, Jhansi | Sep 26, 2025 झाँसी के बड़े बाजार इलाके में एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई को चपेट में ले लिया और सिलेंडर के साथ AC का कंप्रेसर भी फट गया। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नवरात्रि में कन्या भोज की तैयारी के दौरान ये हादसा हुआ।