झांसी: झांसी में पोस्टर वार के बाद शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में निकाली गई पैदल गश्त
Jhansi, Jhansi | Sep 26, 2025 झांसी में 'आई लव मोहम्मद' और 'आई लव महादेव' पोस्टर वार के शुरू होने के बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसपी सिटी और सीओ सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। शुक्रवार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह फ्लैग मार्च शांति और सद्भाव का संदेश देने के लिए दोपहर करीब 1 बजे निकाला गया।