सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम
मऊआइमा थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी संदीप कुमार (35) पुत्र गिरिराज बुधवार की शाम बिजली की चपेट में आ गए । घायलावस्था में परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ आइमा ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी । वहीं घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।