डुमरांव: डुमरांव आधार सेंटर पर छापा, 3 हिरासत में, सेंटर सील; ₹4000 की जगह ₹9070 बरामद, प्रशासन जांच में जुटा
Dumraon, Buxar | Sep 24, 2026 डुमरांव प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आधार सेंटर पर गुरुवार की दोपहर 3 बजे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम राजीव कुमार ने प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के साथ संयुक्त छापेमारी कर सेंटर की जांच की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।