नीमच :गांधी सागर में ₹11,500 करोड़ की पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में नया इतिहास रचेगी। इससे बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 20 गुना बढ़ेगी और पानी की एक बूंद भी व्यर्थ नहीं जाएगी। यह परियोजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगी।