#भरतपुर। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने पंचायत समिति वैर की ग्राम पंचायत उमरैंड़ के प्रशासक पद को लेकर नया आदेश जारी किया है। राजस्थान उच्च न्यायालय (जयपुर) के फैसले के बाद पंचायती राज विभाग ने आरामी सिंह को पदमुक्त करने वाले पुराने आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस अदालती आदेश की पालना में जिला कलेक्टर ने वैर के विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि निवर्तमान सरपंच आरामी सिंह को तुरंत ग्राम पंचायत उमरैंड़ के प्रशासक का कार्यभार सौंपा जाए।