#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। डीग जिले के सीकरी थाने की हवालात से फरार 10,000 रुपये के इनामी हार्डकोर अपराधी विक्रम उर्फ टीला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के रीवा-सतना जिले से पकड़कर ला रही पुलिस टीम पर आरोपी ने नगर-नदबई रोड पर स्थित तालाब के पास कांस्टेबल दीनदयाल से हथियार छीनकर फायरिंग कर दी। आरोपी की गोली एएसआई सुल्तान सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से आरोपी विक्रम के दाहिने पैर में चोट आई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।