#चुनावी_रंजिशें_शुरू!
भरतपुर। शहर के बुद्ध की हाट क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान महिला प्रत्याशी सहित उसके परिजनों व समर्थकों पर पथराव की जानकारी प्राप्त हुई है। थाना मथुरागेट क्षेत्र के वार्ड 23 की निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रिया (बबली) के साथ हुई इस घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि पथराव में निर्दलीय प्रत्याशी सहित उनके कई परिजन व समर्थक घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपियों में से कई महिला व पुरुषों को गिरफ्तार कर घर की छत व छज्जे से बड़ी संख्या में पत्थरों के टुकड़ों को भी बरामद किया है। घायल निर्दलीय प्रत्याशी ने आशंका जताई है कि यह पथराव उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के इशारे पर किया गया।