देवसर: सिहावल एवं बहरी में आशा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, विधायक विश्वामित्र पाठक रहे उपस्थित
सिहावल एवं बहरी में आशा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि बहरी एवं सिहावल क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही मरीजों के बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।