अमरिया: अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचू टांडा में उर्स दादा मियां के दंगल में मौसम अली ने शैतान सिंह पहलवान को चित किया
अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचू टांडा के उर्स हजरत दादा मियां रहमतुल्लाह अलैह के 67 वां उर्स में मंगलवार को 4 बजे कई पहलवानों के बीच काफी देर तक दांव पेंच होते रहे। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती कुश्ती मौसम अली पहलवान पंजाब ने शैतान सिंह पहलवान पश्चिम बंगाल को चीत किया । बसंत थापा पहलवान नेपाल ने काला पहलवान मध्य प्रदेश को चित किया ।