बहराइच: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हमलावरों ने किशोर को मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
देहात कोतवाली के एक गांव में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। जिस पर हमलावरों ने किशोर को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को परिजन कोतवाली लाए ।पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।