बहराइच: कमोलिया बाजार के पास सड़क हादसे में रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कमोलिया बाजार के पास सड़क हादसे में रिटायर्ड कर्मचारियों की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।