बहराइच: झिन्गहा घाट बस स्टैंड से थाना दरगाह पुलिस ने POCSO एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
थाना दरगाह पुलिस ने शनिवार को झिन्गहा घाट बस स्टैंड से पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि अभियुक्त पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित था जिसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।