बहराइच: चांदपुरा चौराहे पर एक युवक पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाजिरपुरा के अमन के घर में शनिवार को हल्दी कार्यक्रम था। वह दोस्त फैजान के साथ बाइक से चांदपुरा चौराहा जा रहा था। आरोप है, कि उनका दूसरे बाइक सवार के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद दूसरे बाइक सवार ने 2 पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें अमन घायल हो गया था। रविवार को कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।