पलिया: बुद्धापुरवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने महिला से की गाली-गलौज, विरोध करने पर महिला को पीटा
पलिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धापुरवा गांव में बीते 18 सितंबर को मोबाइल की बात और पुरानी रंजिश को लेकर बड़ा विवाद हो गया। पीड़िता राधा पत्नी नंद किशोर राजपूत ने आरोप लगाया है। कि पड़ोस मे रहने वाले दबंगो ने अचानक उसके साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वही पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज।