पलिया: भीरा कस्बे में एक गैस एजेंसी के गोदाम पर सील बंद सिलेंडर से निकली कम गैस, उपभोक्ताओं ने किया विरोध, वीडियो हुआ वायरल
भीरा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित एक LPG गैस एजेंसी पर गुरुवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला सील बंद सिलेंडर से कम गैस निकलने का है। बताया गया कि एक उपभोक्ता को शक हुआ तो उसने एजेंसी के गोदाम में ही सिलेंडर का वजन कराया तो भरे सिलेंडर का वजन जहां तय मानक के अनुसार होना चाहिए वही उसका कुल वजन 24.940 किलो गैस पाई गई करीब 4 से 6 किलो गैस कम निकली।