पलिया: संपूर्णा नगर वन रेंज में 'मां के नाम' अभियान के तहत 100 पौधों का हुआ रोपण
संपूर्णानगर वन रेंज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इंडो नेपाल सीमा के बसही में वन विभाग व एस एस बी की संयुक्त टीम नए स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, इस दौरान खाली पड़ी जगहों पर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के लगभग 100 पौधों लगाए गए। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी और 49वी वाहिनी के सहायक कमांडेंट मौजूद रहे।