पलिया: सम्पूर्णानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
सम्पूर्णानगर रोड पर इब्राहिमपुरी गांव निवासी राहुल मौर्या और बीडीएस इन्कलेब निवासी चेतन बाइक पर सवार होकर पलिया से वापस लौट रहे थे।वही संपूर्णा नगर रोड अमृतसरी ढाबे के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर।