उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान भाजपा-सपा आमने-सामने!
मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया। कॉलेज के गेट पर दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की भी हुई।
सपा ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया, वहीं मंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान की कोशिश करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के आरोपों से चुनावी माहौल गरमा गया।