जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में विद्युत आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को निर्देश दिया कि विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की अधिकतम वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही बिजली चोरी की रोकथाम के लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, परियोजना प्रमंडल को जिले में निर्माणाधीन पांच पावर सब-स्टेशनों का कार्य आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त अमरपुर एवं जगदीशपुर रजौन में निर्माणाधीन 33 केवी विद्युत लाइन का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अमरपुर को निर्देशित किया गया कि धोरैया एवं फुल्लीडुमर प्रखंडों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
श्रावणी मेला-2026 के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बांका को निर्देश दिया कि अस्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने हेतु शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि दुकानदारों एवं संस्थाओं को समय पर सुविधा उपलब्ध हो सके।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कांवरिया पथ पर विद्युत आपूर्ति के लिए की जा रही सभी व्यवस्थाओं में निम्न गुणवत्ता अथवा मानकविहीन तारों का उपयोग नहीं किया जाए। इसके स्थान पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तारों का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे।
#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका
#बिहार
#जिला_पदाधिकारी_बांका
#अंशुल_अग्रवाल
#विद्युत_आपूर्ति
#बिजली_विभाग
#बिजली_बिल
#बिजली_चोरी_रोकथाम
#पावर_सबस्टेशन
#33केवी_लाइन
#श्रावणी_मेला_2026
#कांवरिया_पथ
#सुरक्षित_विद्युत_आपूर्ति
#जनसुविधा
#Banka
#Electricity
#PowerInfrastructure
#ShravaniMela2026
#BiharGovernment
13 views | Banka, Bihar | Jul 18, 2026