जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, बांका को निर्देशित किया गया कि श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कांवरिया पथ पर पेयजल आपूर्ति, शौचालय, स्नानागार एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराई जाए।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कांवरिया पथ पर किसी भी प्रकार से पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। सभी नल-जल योजनाओं, चापाकलों, टैंकरों एवं अन्य पेयजल स्रोतों को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए तथा शौचालय एवं स्नानागार की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, बांका एवं बाराहाट को निर्देशित किया गया कि जिले में संचालित पेयजल योजनाओं, विशेषकर नल-जल योजनाओं एवं चापाकलों में आ रही तकनीकी एवं अन्य समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए खराब पड़े पेयजल स्रोतों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए, ताकि आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध हो सके।
#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका
#बिहार
#जिला_पदाधिकारी_बांका
#अंशुल_अग्रवाल
#श्रावणी_मेला_2026
#श्रावणी_मेला
#कांवरिया_पथ
#लोक_स्वास्थ्य_अभियंत्रण_विभाग
#पेयजल_व्यवस्था
#नल_जल_योजना
#स्वच्छता
#जनसुविधा
#हर_घर_जल
#Banka
#ShravaniMela2026
#KanwariyaPath
#PublicHealthEngineering
#SafeDrinkingWater
#BiharGovernment
12 views | Banka, Bihar | Jul 18, 2026