बंदरा: बंदरा में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मनाई गई दुर्गा महाष्टमी, सुख समृद्धि की श्रद्धालुओं ने की कामना
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार शाम 5 बजे तक दुर्गा महाष्टमी मनाई गई। इस दौरान सिमरा, पीरापुर, रामपुरदयाल, रतवारा, मतलुपुर, तेपरी, पटसारा और केवटसा समेत कई दुर्गा मंदिरों में महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। मां के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ जुट रही है।