सिराथू: जवई पड़री में तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, दो लोग हुए घायल
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गाँव के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।इसमें दो लोग सवार थे जो गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।एक शख्स को सर पे चोट आई है और एक शख्स के पैर में चोट आई है। इस हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इन दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया है।