सिराथू: बकरियों से लदी पिकअप सैनी क्षेत्र में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी, कई जानवरों की हुई मौत
शनिवार भोर सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बकरियों को लाद कर जा रही एक पिकअप गाड़ी जो उलटी दिशा से आ रही थी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। इसमें कई जानवर लगे हुए थे कई बकरियां की मौत हो गई है। घटना के काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई पिकअप से बकरियों को निकाला गया है।घटना में पिकअप चालक के पैर में चोट आई है।